Hazaribagh

भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर यशवंत सिन्हा जी की प्रेरणा से अटल विचार मंच की सदस्यता ग्रहण किया

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा जी के समक्ष केरेडारी प्रखंड से भाजपा के समर्पित कार्य कर्ताओं ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर यशवंत सिन्हा जी की प्रेरणा से अटल विचार मंच की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर अटल विचार मंच की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अटल जी के सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है।अब पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रहा। हमलोगों ने अपना पूरा जीवन पार्टी को मजबूत बनाने में लगा दिया मगर बदले में हमलोगो को सिर्फ तिरस्कार ही मिला। अब हमने अपने राजनीतिक जीवन का सही फैसला लिया है और यशवंत सिन्हा जी के हाथों को मजबूत करने के लिए अटल विचार मंच का दामन थाम लिया। यशवंत सिन्हा जी का हम लोग हृदय से आभारी हैं कि उन्होंने हम सब पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए अपनी पार्टी में जगह प्रदान किया।हम सब केरेडारी की जनता अटल विचार मंच को जन जन तक पहुंचाने में अपना तन मन धन लगा कर चरम पर पहुंचाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करुंगा। उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...