Home Jharkhand हजारीबाग के संत जेवियर स्कूल में बच्चों को पुलिस इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया जागरूक ।
Jharkhand

हजारीबाग के संत जेवियर स्कूल में बच्चों को पुलिस इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया जागरूक ।

Share
Share

स्वयं भी सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें । जीवन अनमोल है :-रोहित कुमार सिंह,पुलिस इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी हजारीबाग ।

स्कूल के बच्चों को किया गया सड़क सुरझा को लेकर जागरूक ।

गलत तरीके से वाहन चलाने वालों तथा बिना लाइसेन्स और बिना हेलमेट,बिना कागजात के चलते वाले वाहनों से सख्त कार्रवाई करते हुए वसूला जाता है जुर्माना ।

सभी लोग यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें । इसका उल्लंघन ना करें,वाहन को सही तरीके से चलाएँ । दो पहिए वाहनों को चलाते समय हमेशा हैल्मेट का प्रयोग करें और चार पहिया तथा बड़े वाहनों को चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें । वाहन चलाते समय साथ में वाहन के सारे कागजात,हैलमेट,लाइसेन्स समेत महत्वपूर्ण कागजातों को साथ लेकर चलें :-रोहित कुमार सिंह,पुलिस इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी हजारीबाग ।

=====================

हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट संत जेवियर स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों एवं लोगों को जाम से निजात दिलाने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस इन्स्पेक्टर सह हजारीबाग जिले के यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने गुरूवार को लोगों को सुलभ यातायात की व्यवस्था की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । आम लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने दल बल के साथ कैसे चौक चौराहों पर दिन-दिन भर दिन-रात मोर्चा सम्भालकर और लोगों को शुलभ यातायात का व्यवस्था दिलवाने का काम करते हैं इसकी जानकारी स्कूल के बच्चों को दी । पुलिस इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने संत जेवियर स्कूल के बच्चों एवं लोगों से अपील करते हुए कहा,कि हजारीबाग जिले में प्रत्येक दिन असावधानी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई है और बढ़ भी रही है । सभी लोग यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें । इसका उल्लंघन ना करें,वाहन को सही तरीके से चलाएँ । दो पहिए वाहनों को चलाते समय हमेशा हैल्मेट का प्रयोग करें और चार पहिया तथा बड़े वाहनों को चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें । वाहन चलाते समय साथ में वाहन के कागजात,हैलमेट,लाइसेन्स समेत महत्वपूर्ण कागजातों को साथ लेकर चलें । वाहन चलाने समय कोताही और लापरवाही ना बरतें । किसी भी किस्मत पर कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इसके अलावे पुलिस इन्स्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने गलत तरीके से वाहन चलाने वालों तथा बिना लाइसेन्स और बिना हेलमेट,बिना कागजात के चलते वाले वाहनों से सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न वाहनों से जुर्माना लगाकर रूपए की वसूली करने की बात कही गई । इन्स्पेक्टर सह हजारीबाग जिले के यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने सभी बच्चों से कहा,कि स्वयं भी सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें । जीवन अनमोल है ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...