Jharkhand

*रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय को पुनः भुरकुंडा में स्थापित करने को लेकर मुखिया संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के उपायुक्त कार्यालय स्थित आज केंद्रीय विद्यालय को भुरकुंडा में पुनः स्थापित करने को लेकर आज भुरकुंडा क्षेत्र के मुखिया संघ सह उप प्रमुख बबीता पांडेय सहित भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि क्षेत्रिय विकास मंच ने उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा।जिसमे मुख्य रूप से कहा गया कि केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा एक लंबे अर्से से भुरकुंडा के रीवर साईड सीसीएल द्वारा संचालित था लेकिन बिना किसी ठोस कारण के 1 अप्रेल 2008 को षड्यंत्र के तहत बंद कर दिया गया

और भुरकुंडा के केंद्रीय विद्यालय को बरकाकाना घुटवा में इसी भुरकुंडा के नाम से स्थापित किया गया था,लेकिन अब कुछ वर्ष बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राज्य सरकार से अपने नये भवन का निर्माण कार्य हेतु पांच एकड़ जमीन की मांग की गई है लेकिन अभी तक अंचल कार्यालय पतरातु द्वारा भुरकुंडा के आसपास भुमि उपलब्ध नही कराई गई है। जिस कारण उक्त विधालय को भू माफिया एवं शिक्षा माफिया के दबाव में भुरकुंडा से बीस किलोमीटर दूर ग्राम मसमोहना में भुमि अधिग्रहित कर खोलने की प्रक्रिया आरंभ किया गया है जबकि ग्राम मसमोहना में पहले से एक केंद्रीय विद्यालय संचालित है। इसलिए आज भुरकुंडा कोयलांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र के मुखिया संघ समाजिक जन प्रतिनिधियों ने केंद्रीय विद्यालय को भुरकुंडा में पुनः चालू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं उप प्रमुख बबीता पांडेय ने कही कि पूरे मामले पर उपायुक्त महोदय ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सकारात्मक जांच पड़ताल कर पहल करने की बात कही है।मौके पर उपस्थित: अभय सिंह अध्यक्ष मुखिया संघ। बबीता पांडेय उप प्रमुख। दर्शन गंजू,योगेश दांगी क्षेत्रिय विकास मंच। अजय पासवान मुखिया। आनंद दुबे मुखिया। उपेन्द्र शर्मा मुखिया। रामाशंकर पांडेय। उदय मालाकार। इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...