Jharkhand

सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) के अवसर पर रामगढ़ जिलान्तर्गत स्थित न्यू टाउन हॉल में साईबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग, सावधानियां एवं जागरूकता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Share
Share
Khabar365news

आज दिनांक-11.02.2025 को सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) के अवसर पर श्री चंदन कुमार, (मा०प्र०से०) उपायुक्त, रामगढ़ एवं श्री अजय कुमार, (भा०पु० से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वार रामगढ़ जिलान्तर्गत स्थित न्यू टाउन हॉल में साईबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग, सावधानियां एवं जागरूकता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से उपायुक्त, रामगढ़, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ एवं उप-विकास आयुक्त, रामगढ़ के द्वारा सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग, साईबर अपराध से बचाव, बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि साईबर अपराधी 1. फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर खाता करते हैं खाली 2 लॉटरी लगने का झांसा देकर लगाते हैं चपत 3. गूगल में कोरियर सर्विस के नाम पर ठगी 4. ओएलएक्स में सामान बेचने के नाम पर ठगी 5 बड़ी कंपनी के नाम पर होती है ज्यादा लगी 5. ऑनलाईन शॉपिंग के नाम पर होता है फ्रॉड 6. आपके किसी परिजन के गिरफ्तारी का झांसा देकर ठगी 7. ऑनलाईन गेम के माध्यम से अधिक पैसे का लालच देकर ठगी करना जैसे अन्य कई माध्यम से साईबर फ्रॉड किया जा सकता है। साईबर फ्रॉड होने के बाद के 2-3 घंटे बहुत ही अहम होते है, जिसमें आपके पैसे बचाए जा सकते हैं। साईबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इस मौके पर गुरूनाक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के बच्चों के द्वारा नाटक के माध्यम से इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं साईबर अपराध के सबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला में उपस्थित स्कूल के बच्चों एवं अन्य आम जनता को जागरूक किया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से उप-विकास आयुक्त, रामगढ़ प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) पुलिस निरीक्षक, यातायात, गुरुनाक पब्लिक स्कूल, रामगढ़, डी०९०वी० पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के शिक्षक / बच्चे एवं अन्य आम जनता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...