देशब्रेकिंग

महाकुंभ में बढ़ती भीड़ के कारण 28 फरवरी तक बंद किया गया संगम रेलवे स्टेशन

Share
Share
Khabar365news

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है. इस वजह से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है. रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था, लेकिन इसके बाद भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ. अब स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद करने का फैसला रेलवे ने लिया है. इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को अब फाफामऊ रेलवे स्टेशन का रुख करना पड़ेगा.

रविवार को 238 ट्रेनें चलाई गईं

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को 238 ट्रेनें चलाई गईं. 10.96 लाख से अधिक यात्रियों ने प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा की. उन्होंने बताया कि रेलवे ने शनिवार को 339 ट्रेनें चलाई थीं जिससे 14.76 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की.

उपद्रव करने वालों पर पैनी नजर

इस बीच, बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर मौजूद रेल जीआरपी थानों को सतर्क किया गया है. खासतौर पर उस समय अलर्ट रहने कहा गया है जब ट्रेनों का आना-जाना होता है. उपद्रव करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. सीसीटीवी के जरिए उनपर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. सीसीटीवी में अब कैद हुए उपद्रवियों की पहचान होगी और उनपर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अबतक 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया

महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व और अन्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा. महाकुंभ में सोमवार सुबह आठ बजे तक 36.35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया था. रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान कर लिया था. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अभी तक 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...