Uncategorized

*रामगढ़ कांग्रेस का सत्याग्रह कार्यक्रम महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हुआ संपन्न*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना पासवान की अध्यक्षता में रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में गांधी चौक के समक्ष रविवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर प्रदेश सचिव सीपी संतन पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो महिला जिलाध्यक्ष अनु विश्वकर्मा 20 सूत्री रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा जिला प्रवक्ता मुकेश यादव वरिष्ठ कांग्रेसी आसिफ इकबाल एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संकेत सुमन एनएसयूआई जिला सचिव मुजस्सम सलीम, गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमलेश महतो रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू दानिश कुरेशी पूर्व रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष समसुद खान जकाउल्लाह चंद्रशेखर पटवा राजूूरा जगतपाल प्रसाद अनिल कुमार पिंटू अंसारी बलराम साहू मंजू जोशी संजीव खंडेलवाल संजय वर्मा चंदन शर्मा उपेंद्र वर्मा मनीष चिंगारी कुलेश्वर बेदिया राम विनय महतो लुकमान अंसारी विनोद करमाली कारो मुंडा मखदूम अंसारी मनोज कोटवार सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार नारेबाजी की गई। जिसमे मोदी तेरी तानासाही नहीं चलेगी ,मोदी सरकार होस में आओ, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए। वही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आज से विधिवत सत्याग्रह शुरू हुआ है जिस प्रकार से राहुल गांधी को सजा सुनाया गया है जिस प्रकार से आनन-फानन में लोकसभा सचिवालय की सदस्यता को खत्म करने का काम किया गया है। ये इस बात को इंगित करता है की लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया जा रहा है और भाजपा लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम कर रही है केंद्र सरकार के खिलाफ उनके तानाशाही रविये पर हमेशा राहुल गांधी मुखर रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने का प्रयास लगातार केंद्र सरकार के द्वारा किया किया गया है भाजपा नरेंद्र मोदी और अदानी के बीच नापाक गठबंधन को लेकर राहुल गांधी आवाज उठाते रहे इसलिए राहुल गांधी की सदस्यता को खत्म करने का काम किया गया है। कांग्रेस पार्टी इन सब का विरोध करते हुए आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और आज से ही हमारा सत्याग्रह शुरू हो गया है देश के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करने के लिए हमें जो कुछ भी कुर्बानी देनी पड़ेगी हम देंगे पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में जहां-जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा है उसके समक्ष कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह पर बैठी हुई है और जहां पर प्रतिमा नहीं है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनकी तस्वीर लगाकर सत्याग्रह पर बैठे हैं। वही जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा की हम आज महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष बैठे हैं लगातार राहुल गांधी के आवाज को दबाने का काम किया गया है प्रदेश के आदेश अनुसार आज हम यहां सत्याग्रह पर बैठे हैं। आगे भी पार्टी के आदेश अनुसार हम आंदोलन करते रहेंगे और हम राहुल गांधी के साथ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...