Home Uncategorized *सहकारिता से स्वावलंबन विषय पर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यशाला का आयोजन*=================
Uncategorized

*सहकारिता से स्वावलंबन विषय पर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यशाला का आयोजन*=================

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED) के अंतर्गत सहकारिता से स्वावलंबन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।**कार्यशाला की शुरुआत उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नितेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।* *इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कृषि एवं वनोपज के बेहतर ब्रांडिंग की जरुरत पर जोर देते हुए कहा कि, प्रशिक्षण में भाग ले रहे किसानों एसपीओ के सदस्यों तक संचालकों आदि अगर ध्यान पूर्वक इस कार्यशाला के उद्देश्यों को समझने का प्रयास करें तो उत्पादों को ना सिर्फ नए बाजार उपलब्ध होंगे बल्कि उत्पादकों को सही कीमत भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को मूल्य संवर्धन , प्रसंस्करण, मार्केटिंग, भण्डारण आदि विषयों पर तकनीकी प्रशिक्षण राज्य स्तरीय संघ के द्वारा दिया जायेगा। कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ में उपलब्ध कृषि व वनोपज के बेहतर उपयोग के संबंध में सभी को जानकारी देते हुए किसानों को इसके माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए।**कार्यशाला के दौरान वन प्रमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि रामगढ़ में वनोपज से किसानों की आय में वृद्धि करने की आपार संभावनाए है। वनोपज के बेहतर प्रबंधन से वनों पर आश्रित समुदाय के जीवन में आर्थिक सबलता आएगी और नए रोजगार व पूंजी का निर्माण होगा।* *कार्यशाला के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, रामगढ़ ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी लैम्प्स सदस्यों को SIDHKOFED के गठन , संघ के उद्देश्य और महासंघ में लैम्प्स की भूमिका से अवगत कराना है।* *उक्त के अलावा कार्यशाला के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, पैक्सों/लैम्प्स के अध्यक्षों एवं SIDHKOFED PMU टीम के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...