BreakingJharkhand

छठ महापर्व पर बारिश का साया, झारखंड में मौसम बिगड़ने के आसार; बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में इस बार छठ महापर्व के दौरान मौसम श्रद्धालुओं की परीक्षा ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य में 24 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। रांची मौसम केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, बारिश होगी और गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे राज्य में हल्की सर्दी की शुरुआत हो जाएगी।

छठ के मुख्य दिन बारिश की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार, 25 और 26 अक्टूबर को छठ पूजा के प्रमुख दिन हैं, जब पूर्वी और उत्तर-पूर्वी झारखंड जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा  में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा और धनबाद जैसे मध्य और दक्षिणी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

28 अक्टूबर को मौसम में सुधार की उम्मीद
हालांकि 28 अक्टूबर को, यानी उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने वाले दिन, मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। सुबह आसमान में धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दोपहर तक मौसम खुलने के आसार हैं। बारिश के बाद राज्यभर में तापमान गिरने लगेगा और सर्दी का असर महसूस होने लगेगा। खासकर सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन बढ़ सकती है, जबकि दिन के समय हल्की धूप राहत देगी। मौसम विभाग ने  बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में खुले मैदान या जलस्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और ठंड धीरे-धीरे पूरे राज्य में पैर पसार सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...