हजारीबाग

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी सफलता — 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा गाड़ी जब्त

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग): नशे के कारोबार पर नकेल कसने में पेलावल ओपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। पेलावल थाना कांड संख्या 215/25 के तहत पुलिस ने दो युवकों को 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. सचिन कुमार (उम्र 21 वर्ष) पिता स्व. संजय कुमार वर्मा, साकिन लोवागढ़ा थाना+जिला चतरा एवं 2. अभिषेक कुमार उर्फ मुन्ना (उम्र 23 वर्ष) पिता पिंटू प्रसाद, साकिन डेमो थाना मोहनपुर जिला गया, बिहार शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक क्रेटा गाड़ी भी जप्त की है, जिसका इस्तेमाल ब्राउन शुगर की तस्करी में किया जा रहा था। दोनों आरोपितों को विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ और गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ओपी प्रभारी की इस सराहनीय कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर पुलिस की साख और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूती मिली है।

स्थानीय लोगों ने पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे एवं उनकी टीम की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों में भय व्याप्त हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...