CrimeJharkhandRanchi

हिंदपीढ़ी से लापता हुई बहनों के मामले में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, आधार कार्ड से की थी छेड़छाड़

Share
Share
Khabar365news

रांची / रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी से गायब हुई दो लड़कियों को कर्नाटक से बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने लड़कियों को उनके घर से भागने में मदद की थी। जानकारी हो कि रांची पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस केस की जांच में अब तक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

*आधार कार्ड से की छेड़छाड़*

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने इकबालिया बयान में कई अहम खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक, लड़कियों को कर्नाटक ले जाने के बाद भाड़े पर घर लेने के लिए आधार कार्ड में एआई के जरिए छेड़छाड़ की गई थी। इस दौरान रहनुमा ने अपने पिता के नाम की जगह मोहम्मद इस्माइल और अमरीना ने अपने पिता के नाम की जगह जुनैद आलम का नाम दर्ज करवाया।

*मजहर ने लड़कियों को रामगढ़ पहुंचाया*

लड़कियां घर से भागने के बाद कांटाटोली पहुंची, जहां उन्हें मजहर ने मिलकर रामगढ़ तक पहुंचाया। इसके बाद, जुनैद और इस्माइल लड़कियों को ट्रेन से कर्नाटक ले गए। रास्ते में दोनों लड़कियों ने अपने पिता को झूठी अपहरण की कहानी सुनाई और अपना फोन तोड़ दिया, ताकि उनका लोकेशन ट्रेस न हो सके।

*फेसबुक पर लड़कियों से हुई थी पहचान*

जुनैद और इस्माइल की पहचान लड़कियों से फेसबुक पर हुई थी। उनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और वे रांची अक्सर आते जाते थे। लगभग पांच सालों से यह सिलसिला जारी था। पहले दोनों लड़कों ने लड़कियों के परिवारों से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन परिवार वालों ने इसे नकार दिया। इसके बाद उन्होंने भागने का फैसला किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...