CrimeJharkhandRanchi

रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो. सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरिदी उर्फ आर्यन बताये गये। इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये हैं। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया। सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ सदंही लोग नकली नोटों का काला कराोबार करते हैं। साथ ही बताया गया कि किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम गठित की गयी। गठित टीम बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और तीन संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि नकली नोट का कारोबार करने के वास्ते उनका संगठित आपराधिक गिरोह काम करता है। गुजरे करीब एक साल से नकली नोटों का यह काला कारोबार किया जा रहा है। इस काम में राजधानी के कई लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने पुलिस के सामने और भी कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगनाह तक पहुंचने की जुगत में जुट गयी है। इन लोगों को दबोचने में एसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह, आरक्षी सूरज खाडिया और सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...