Hazaribagh

झारखंड की वर्तमान स्थिति और युवाओं की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: अल्मार लाइब्रेरी, हजारीबाग में झारखंड की वर्तमान स्थिति और युवाओं की भूमिका विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. हसन रजा ने युवाओं को आत्मविश्वास, समाज सेवा, और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हुए चार अहम बातों पर अमल करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भीतर आत्मविश्वास विकसित करना चाहिए, क्योंकि आत्मविश्वास ही उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। राजनीति का समाज में स्थान है, लेकिन समाज उससे कहीं बड़ा है। उन्होंने राजनीति के तहत फैल रही नफरत को गलत बताते हुए युवाओं से अपील की कि वे समाज में भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।

डॉ. रजा ने संविधान के अधिकारों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि देश के नागरिकों को भाईचारे, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं से भी सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के अलग-अलग कार्यों के लिए युवाओं को टीम बनाकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण जमात-ए-इस्लामी हिंद हजारीबाग के अध्यक्ष सैयद शबाहत हुसैन ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अहमद अब्दुल बारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन शाहिद जमाल ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में सैयद इरफान और मोहम्मद एजाज ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. फारूकी, डॉ. जफरुल्ला सादिक, प्रोफेसर रिजवान, मौलाना नसरुद्दीन कासमी सहित दर्जनों युवा और युवतियां उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर का कैलेंडर भी जारी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...