Hazaribagh

श्री राजेश कुमार महानिरीक्षक ने संभाली सहायक प्रशिक्षण केंद्र की कमान

Share
Share
Khabar365news



श्री राजेश कुमार महानिरीक्षक ने दिनांक 5 फरवरी 2025 को सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में महानिरीक्षक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। श्री राजेश कुमार का जन्म सन 1965 में हुआ तथा सीमा सुरक्षा बल में दिनांक 15 मई 1989 को सीधे सहायक कमांडेंट के पद पर भर्ती हुए । 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान इन्होंने पंजाब,राजस्थान, असम,मेघालय उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में विभिन्न नियुक्तियों पर कार्य किए। श्री राजेश कुमार महानिरीक्षक को उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल,जम्मू और राजस्थान में विभिन्न बटालियनो, सेक्टरों एवं प्रशिक्षण केंद्र को कमान करने का अच्छा अनुभव है। अधिकारी ने एन0एस0जी और यू एन मिशन कोसोवो में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
श्री राजेश कुमार महानिरीक्षक को बहुत से सम्मान एवं अलंकरण प्राप्त हैं जिनमें उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक भी शामिल हैं।
श्री कमलजीत सिंह बन्याल महानिरीक्षक ने श्री राजेश कुमार महानिरीक्षक को बैटन प्रदान किया ।महोदय ने पदभार ग्रहण करने के बाद सहायक प्रशिक्षण केंद्र के समस्त कार्मिकों के उज्जवल एवं सुखद भविष्य के लिए कामना की तथा संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने को कहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...