हजारीबाग

पदमा में लगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 50 से अधिक लोगों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस

Share
Share
Khabar365news

प्रखंड स्तर पर पहुंची परिवहन विभाग की सुविधा, डीटीओ संतोष कुमार चौधरी की सक्रियता से ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

पदमा (हजारीबाग)। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी की सक्रिय पहल और प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप मंगलवार को पदमा अंचल कार्यालय परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में आयोजित यह जिले का तीसरा विशेष शिविर था। इससे पहले चुरचू और कटकमसांडी प्रखंड में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी के नेतृत्व में परिवहन विभाग लगातार सरकारी सुविधाओं को आम लोगों की पहुंच तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आवेदकों का ऑनलाइन आवेदन कराया गया, फोटो एवं हस्ताक्षर लिए गए तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट आयोजित किया गया। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।
लर्निंग लाइसेंस हाथ में मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। ग्रामीणों ने कहा कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। प्रखंड स्तर पर आयोजित इस शिविर से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
शिविर के दौरान जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने आवेदकों को लाइसेंस बनाने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन टेस्ट तथा आगे स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बिना वैध लाइसेंस वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।

शिविर के सफल संचालन में मोटरयान निरीक्षक रवीना कुमारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहीं। ऑनलाइन आवेदन की प्रविष्टि का कार्य अनिल कुमार एवं कैलाश पाण्डेय ने किया। स्क्रूटनी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की जिम्मेदारी अमन कुमार एवं सूरज कुमार सिंह ने संभाली। ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट का संचालन जीवन प्रकाश, शारिक इकबाल एवं अरविंद तिवारी ने किया, जबकि लर्निंग लाइसेंस प्रिंट की जिम्मेदारी दीपक सोनी एवं ललन कुमार ने निभाई।
इस अवसर पर पदमा के अंचलाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, मोटरयान निरीक्षक रवीना कुमारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक संतोष सिंह सहित जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि परिवहन विभाग का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम जनता के दरवाजे तक पहुंचाना है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में जिले के अन्य प्रखंडों में भी इसी प्रकार के विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस सहित परिवहन विभाग की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...