झारखंडब्रेकिंग

टाटा कमांड एरिया में संपत्ति रजिस्ट्री शुरू करने की मांग तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मंत्री रामदास सोरेन को लिखा पत्र

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के टाटा कमांड एरिया में मौजूद दुकान, मकान, जमीन और फ्लैट्स की रजिस्ट्री प्रक्रिया के वर्षों से बंद रहने पर उत्पन्न समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यह पत्र सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पत्र के आधार पर लिखी गयी है, जिसमें चैंबर ने क्षेत्र में रजिस्ट्री प्रक्रिया के ठप होने से नागरिकों और व्यापारियों को हो रही असुविधा को दर्शाते हुए विधायक पूर्णिमा साहू से हस्तक्षेप की मांग की थी।

पत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के बंद होने से संपत्ति खरीद-बिक्री के लिए आम नागरिकों में अनिश्चितता का माहौल है एवं निर्माण गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इससे क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध होने के साथ-साथ राज्य सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है। पहले टाटा कमांड एरिया में संपत्तियों का निबंधन सुचारु रूप से होता था, लेकिन हाल के वर्षों में यह प्रक्रिया पूरी तरह स्थगित है। पूर्णिमा साहू ने मंत्री से आग्रह करते हुए मांग किया है कि इस गंभीर मुद्दे की जांच कर टाटा कमांड एरिया में रजिस्ट्री प्रक्रिया को यथाशीघ्र पुनः शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किये जाये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन

Khabar365newsझालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान...