BiharBreaking

तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा शुरू, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

Share
Share
Khabar365news

इंडिया महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन के बाद अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा आज से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही है। जो कि 5 दिनों तक चलेगी। 

यह यात्रा तेजस्वी यादव ने 16 सितंबर की सुबह 9 बजे पटना के सर्कुलर रॉड स्थित अपने आवास से शुरू की है। जो कि सड़क मार्ग होते हुए जहानाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान वे बेरोजगारी, पलायन शिक्षा व किसानों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाएंगे।

तेजस्वी यादव इस दौरान नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा होते हुए शाम में वापस 10 सर्कुलर रोड पटना पहुंचेंगे। और रात्रि में विश्राम के बाद अगले दिन फिर बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। 17 सितंबर को बख्तियारपुर विधानसभा में राघोपुर हाट, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय पहुचेंगे और इस दिन बेगूसराय गेस्ट हाउस में रात्रि में विश्राम करेंगे। फिर आगे की यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर की सुबह होगी। राजद के सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार यह यात्रा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रह सकती है। वहीं इसके दूसरे चरण की भी तैयारी चल रही है। हालांकि इसे अभी पांच दिनों की ही यात्रा बताई जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के इन इलाकों में आज 2 से 6 घंटों के लिए बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsरांची स्थित हरमू और कोकर इलाके में आज शुक्रवार  20 फरवरी को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली में महानगरों से रांची आने पर स्पेशल ट्रेन की मांग तेज

Khabar365newsहोली पर्व नजदीक आते ही देश के प्रमुख महानगरों से रांची आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC उम्र सीमा विवाद: हाईकोर्ट सख्त, अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म की अनुमति

Khabar365newsझारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 यानी 14वीं...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितो परिवारों के लिए रोशन लाल चौधरी ने सदन में किया आवाज बुलंद

Khabar365news“बिना बसाए उजाड़ना बर्दाश्त नहीं, 2000 परिवारों के हक के लिए सदन...