रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के जयनगर गांव स्थित शनि देव मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया इस पुरोहित नरेश प्रसाद पाठक के सानिध्य में शनि देव भगवान की विशेष पूजा अर्चना हुई। यजमान पुनीत पाठक और उनकी पत्नी ने विधि विधान से सभी अनुष्ठान को संपन्न किया। दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। मौके पर बबलू पाठक, अमित पाठक ,यश पाठक ,दीपू कुमार, उमेश मालाकार, अनिल राम, हर्षित पाठक आदि उपस्थित थे।


Leave a comment