रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम टेरपा स्थित भामाशाह चौक में दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इसअवसर पर पूर्व मंत्री योगेंद्र शाह मुखिया पानो देवी पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह , उज्जवल कुमार सिंह ,समाजसेवी हरिदास साव सहित कई गणमान्य लोगों ने भामाशाह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज महाराणा प्रताप सिंह को उस समय मुगलों ने उसे काफी परेशानी किए और महाराज महाराणा प्रताप ने धन के कमी होने के लड़ाई को बिच में छोड़ कर भागने लगे तब उनके सलाहकार के रूप में दानवीर भामाशाह जी थे
उन्होंने कहा कि मेरी संपत्ति सभी देश हित में खर्च किजिए और फिर से सेना को तैयार किजिए और देश गुलाम होने से बचाएं इनके धन से 12000सेना को 12 बर्ष तक जितने भी खर्च हुआ अपने सारी को दान दें दिए इसलिए जरूरत है खास करके युवाओं को भामाशाह के सिद्धांतों के बारे में जानकारी लेने की जरूरत है। इस मौके पर विक्की कुमार सिंह, संध्या देवी,विणा देवी, मीरा देवी, किरण देवी रितू देवी ज्योति, देवी,मुकेश साव,तिलेश साव, कुलेश्वर साव,सतिस साव, देवानंद प्रसाद, संजय साव, विकास गिरि,उदय साव,सोमर साव, माथुर साव, ज्ञानी कुमार साव, संतोष साव, सुरेन्द्र साव, सहित कई लोग मौजूद थे।
Leave a comment