झारखंडब्रेकिंग

जंगल से बरामद हुआ मनिका विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का शव, विभत्स हालत में मिली लाश

Share
Share
Khabar365news

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के गारू प्रखंड स्थित प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी का शव शनिवार को बारेसांड थाना क्षेत्र के भेलवा कोना जंगल से वीभत्स हालत में बरामद किया गया। शव के पास से एक कुल्हाड़ी भी मिली है और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रिंकी देवी शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे दातुन तोड़ने के लिए जंगल गई थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में उनकी तलाश शुरू कर दी। पूरी रात खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह फिर से ग्रामीण और पुलिस की टीम तलाश में जुटी। जब जमीन स्तर की खोजबीन से कुछ हासिल नहीं हुआ, तो ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। ड्रोन फुटेज में एक स्थान पर महिला के कपड़े नजर आए। जब पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो रिंकी देवी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।

हत्या की आशंका गहराई
शव के पास बरामद कुल्हाड़ी और सिर पर मौजूद गहरे घावों के निशानों को देखते हुए महिला की निर्मम हत्या की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिंकी देवी की मौत से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वह मिलनसार और शांत स्वभाव की महिला थीं और किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी अचानक और संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को हिला दिया है। दशहरा के मौके पर जहां गांव में उत्सव का माहौल था, अब मातम छा गया है। महिला अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। उनके पति मनोज यादव विधायक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
बारेसांड थाना प्रभारी प्रभाव दास ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...