Jharkhand

*पोटमदगा बेलियागड़ा भेड़ा नदी डैम में डूबे व्यक्ति का शव 26 घंटे बाद पतरातू से आए नाविक संघ के जियाउल एवं वजीर के रेस्क्यू टीम ने बरामद किया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा-कुल्ही पुल के कुछ दूरी स्थित पोटमदगा बेलियागड़ा भेड़ा नदी में डूबे व्यक्ति का शव आज मगंलवार को पतरातू नाविक संघ जियाउल एवं वजीर के रेस्क्यू टीम ने शव को रेस्क्यू के दौरान बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव के बारामदगी के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। मालुम हो कि भेड़ा नदी में मवेशियों को पार कराने के दौरान सोमवार की दोपहर 12 बजे पोटमदगा निवासी मनुस महतो नदी में डूब गया। उक्त व्यक्ति की खोजबीन करने के लिए एनडीआरएफ मछुआरे और ग्रामीणों द्वारा देर शाम तक कोशिश की गई लेकिन सफलता हांथ नही लगी। जिसके बाद आज दुलमी सीओ और बीडीओ ने पतरातु नाविक संघ जियाउल एवं वजीर के रेस्क्यू टीम को पतरातू से बुलवाया गया। जिसके घंटो मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। मालुम हो कि मनसु महतो अपने परिवार पत्नी, दो बेटी और दो बेटे को अपने पीछे छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके सहित परिजनों में शौक़ की लहर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

हेसला पंचायत में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु हेसला पंचायत में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितों और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन...