JharkhandpatratupatratuRamgarh

सभी ठेका मजदूर का न्यूनतम मजदूरी 26000 रुपया किया जाए

Share
Share
Khabar365news

ईएसआईसी का सिलेब 21000 से बढ़कर₹30000 तक किया जाए।
12 फरवरी 2026 के आम हड़ताल में एनटीपीसी मजदूर एटक यूनियन शामिल रहेगा।- मनोज कुमार महतो

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातु में एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातु कि बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया है

कि मजदूर विरोधी ,जन विरोधी, किसान विरोधी, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड को रद्द करने ,न्यूनतम वेतन₹26000 करने, किसान व ठेका (कॉन्टैक्टर )मजदूरों को ₹10000 प्रतिमामाह पेंशन देने,महंगाई पर रोक लगाने, ईएसआईसी का सिलेब 21000 से बढ़कर 30000 तक करने एवं मनरेगा कानून को पुन बहाल करनेआदि 17 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी 2026 के जो एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर किया गया है

उसे सफल बनाने के लिए एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातु के द्वारा पूरे क्षेत्र में पर्चा, दीवाल लेखन, नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार करके बताया जाएगा की क्यों यह लेबर कोड मजदूर विरोधी है एवं पीवीयूएनएल में दिनांक-12/2/2026 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में यूनियन के सभी साथी हड़ताल में शामिल रहेंगे ।

वही कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि पतरातु क्षेत्र में जितने भी विभिन्न -विभिन्न कल कारखाने मे मजदूर काम करते हैं वह सभी मजदूर 12 फरवरी 2026 के आम हड़ताल में शामिल रहे एवं आम हड़ताल को सफल बनाएं इस मौके पर मनोज कुमार महतो ,मनोज पाहन ,रमेश महतो , विक्की कुमार प्रदीप सिंह ,संदीप पवन , राजेश ,रोशन , रिंकू उरांव अमित उरांव आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू थाना क्षेत्र में जोखन भंडारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या किया ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के कोतो पंचायत...

BreakingJharkhandRanchi

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी जांच की मांग, छात्रों के सत्याग्रह को देवेंद्र महतो का समर्थन

Khabar365newsरांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक...

BreakingJharkhand

ऑपरेशन मुस्कान: 36 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

Khabar365newsगोड्डा : जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनसंवाद...