हजारीबाग

सरकार की छवि को कर रहे हैं खराब शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी ।SMBCH मेंअगर होगी आपके बच्चे की डिलीवरी तो देना पड़ेगा नजराना _सुरजीत नागवाला।

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी सरकार और मंत्रालय की छवि को खराब करने में पूरी तरह कमर कस के लगे हुए हैं। बीती रात मरीज ज्योति कुमारी पति आकाश कुमार ग्राम donay kalla , पदमा डिलीवरी हेतु सदर हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज पहुंची, गायनी वार्ड ने बताया की ऑपरेशन करना जरूरी है और उसको लेकर ऊपर के वार्ड में ऑपरेशन हेतु उसे एडमिट कराया गया , इसकी सूचना जैसे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुजीत
नागवाला को मिली तो तुरंत वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, और वहां की इंचार्ज किरण लता सिस्टर को फोन पर सूचना दी, किरण लता सिस्टर की ड्यूटी नहीं होने के बावजूद वह फोन करके ड्यूटी पर हो रहे अस्पताल कर्मी और सिस्टर को ऑपरेशन की सारी विधि व्यवस्था बनाने को कहा, और गायनी वार्ड के ऑपरेशन थिएटर में उसकी बेटी हुई, और जैसे ही बेटी हुई अस्पताल में ओटी असिस्टेंट विभा सिंह बच्ची के पिता को बुलाने लगी नवजात बच्ची के पिता से नजराना की मांग की गई उसके पिता ने खुशी से ₹500 निकालकर देना चाहा लेकिन ओटी असिस्टेंट विभा सिंह बोली कि नहीं यहां ₹700 लगता है और आपको 700 देना पड़ेगा, मजबूरन उसके पिता ने ₹700 निकालकर दिया और बाहर आकर इसकी सूचना हम लोग को दी। तुरंत में बच्ची की फोटो के साथ डीसी साहब ,माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभाग के मंत्री इरफान अंसारी साहब को ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी साथ ही साथ डीसी साहब के व्हाट्सएप पर भी मैंने यह मैसेज भेजा और कहा कि आप इस पर कार्रवाई करें। आज सुबह डीसी साहब के सरकारी नंबर पर फोन भी मेरे द्वारा किया गया लेकिन शायद फोन रिसीव नहीं हो पाया। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का जो गायनी वार्ड है वहां पर पैसे की अवैध वसूली की सूचना पहले भी मैं अस्पताल अधीक्षक को दे चुका हूं कई बार इस तरह की मामला आ चुके हैं, बावजूद इसके वहां के कर्मियों की या जो आदत है वह सुधरता नहीं दिख रही है कहीं ना कहीं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी जानबूझकर माननीय मंत्री इरफान अंसारी और झारखंड सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं जो हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे मामले को लेकर जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे और उनको पूरे मामले से अवगत कराने का काम करेंगे कि किस तरह उनके विभाग को और उनके नाम को जानबूझकर के यहां के पदाधिकारी खराब कर रहे हैं। यह तो संजोग मात्र है कि यह घटना हमारे सामने घटित हुई और नहीं तो ऐसी घटनाएं डेली घटित होती है जिसकी सूचना किसी को नहीं हो पाती है और वहां लगातार प्रत्येक दिन हजारों हजार की वसूली की जाती है। गायनी वार्ड की ओटी असिस्टेंट विभा सिंह लगातार जब से नौकरी में है तो लगातार ओटी असिस्टेंट की ड्यूटी पर ही तैनात है जो काफी संध्यास पद है, आखिर क्या कारण है कि सभी की ड्यूटी बदली जाती है लेकिन विभा सिंह जी की ड्यूटी गायनी वार्ड के ऑपरेशन थिएटर में ही लगातार रहती है कहीं ना कहीं अस्पताल प्रशासन जानबूझकर के उनको वसूली के लिए वहां पर तैनात किए हुए हैं। हम सभी कांग्रेस के साथी इस मामले को लेकर माननीय मंत्री से मिलने के बाद पुरजोर विरोध करने के मूड में है। किसी भी हालत में सरकार की और विभाग की छवि को खराब नहीं होने देंगे। जिले के उपायुक्त अभी नया-नया हजारीबाग आए हैं और उनसे भी मेरा मीडिया के माध्यम से आग्रह होगा किस तरह के विषयों को जांच करें और संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके और सरकार की छवि खराब होने से बचे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...