BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

साइबर क्राइम के लिए कुख्यात जामताड़ा में बच्चों ने लिखी कामयाबी की कहानी,

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले का करमाटांड़ प्रखंड, जो अब तक अक्सर साइबर क्राइम की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहता था, अब अपनी मेधावी प्रतिभाओं की वजह से पूरे झारखंड में नई पहचान बना रहा है। इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा के परिणाम में करमाटांड़ स्थित गुलाब राय गुड़गुटिया प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय टॉप-10 सूची में तीन स्थान हासिल किए हैं। विद्यालय के छात्र विशाल कुमार ने 94 प्रतिशत अंक यानी 470 अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

डॉक्टर बनना चाहते हैं विशाल
विशाल कुमार मूल रूप से नारायणपुर प्रखंड के सिमदारडीह गांव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम नागर चंद्र मंडल है। साइबर जोन के रूप में पहचाने जाने वाले इलाके से निकलकर विशाल ने अपनी मेहनत और लगन से जिले में टॉप कर यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि मेहनत मायने रखती है। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और चाचा को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। हाल ही में उन्होंने NEET परीक्षा भी दी है और उन्हें बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

राशन दुकानदार की बेटी बनी जिले की सेकेंड टॉपर
इसी विद्यालय की छात्रा अनु कुमारी ने 469 अंक यानी 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अनु के पिता राम प्रसाद मंडल एक छोटी राशन दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने अनु की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। अनु इससे पहले मैट्रिक परीक्षा 2024 में भी 94.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। अनु भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं और अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को देती हैं।

सोनम कुमारी का सपना, गरीबों को दिलाना न्याय
सफल छात्रों की सूची में तीसरा नाम सोनम कुमारी का है। हेट गांव की रहने वाली सोनम ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता का नाम भोला कुमार है। सोनम का सपना एक सफल वकील बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिए समाज में बदलाव लाना ही उनका उद्देश्य है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर टक्कर में नर्सिंग स्टाफ की मौत, एक फरार

Khabar365newsसरायकेला। आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में सूने घर में चोरी, नकदी और जेवरात लेकर चोर फरार

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में 2 महीने से सड़क पर झुकी पेड़ की डाल,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को–रिचुघुटा मुख्य सड़क पर मसूरिया...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीसी-एसपी ने योग शिविर का किया उद्घाटन

Khabar365newsलोहरदगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोहरदगा में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट...