पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित चिड़िया ओपी क्षेत्र के लोड़ो अंकुवा गांव में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में टेंट कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गांव में आयोजित एक शादी समारोह के लिए शामियाना लगाया जा रहा था। घटना के बाद शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रॉबर्ट बागे के रूप में हुई है। वह मनोहरपुर थाना क्षेत्र के साइडिंग पुरानापानी गांव का रहने वाला था और टेंट वर्कर के तौर पर काम करता था। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट बागे लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर नंगे पांव शामियाना का कपड़ा बांध रहा था। इसी दौरान उसका दायां हाथ ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया।
करंट लगते ही मची अफरा-तफरी
करंट लगने के बाद रॉबर्ट बागे लोहे की सीढ़ी पर ही चिपक गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सीढ़ी से नीचे उतारा। इसके बाद गंभीर हालत में उसे आनन-फानन में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
Leave a comment