BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में अगले 4 दिन तेज हवा के साथ बारिश होगी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज सहित कई जिलों में आज आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

चार दिनों तक रहेगा असर
मौसम विभाग ने बताया कि पलामू को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बुधवार देर शाम से रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, कोडरमा, देवघर, दुमका और कोल्हान क्षेत्र के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहे और कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों का असर है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 34.2 मिमी बारिश सिमडेगा में हुई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में 21 मिमी, बेड़ो में 16.5 मिमी और खूंटी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे है।

तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री कम चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन से चार डिग्री नीचे बना हुआ है। दूसरी ओर पलामू और गढ़वा जैसे पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है, जहां अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने 11 मई तक राज्य में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि बारिश से किसानों को फायदा मिलेगा क्योंकि खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को राहत मिलेगी। हालांकि विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर वज्रपात और तेज हवा के समय खुले स्थानों में नहीं रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...