BreakingCrimeJharkhandRamgarh

भदानीनगर ग्राम आमझरिया में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

Slug:

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के भदानीनगर ग्राम आमझरिया में एक युवती का शव पेड़ पर दुपट्टा के सहारे झुलता मिला। शव की शिनाख्त आमझरिया निवासी केशवारिया कुमारी 21 वर्ष पिता मंगत बेदिया के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृत्तिका के परिजन सहित भदानी नगर ओपी प्रभारी ब्रह्मवत कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मंगत बेदिया की बेटी की शादी तिरला ओरमांझी निवासी सोनू बेदिया 23 वर्ष से 6 मार्च को होने वाली थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी पर इधर दो दिन से लड़की और लड़के में नोंक झोंक हो रहा था। वहीं रविवार को लड़की अपने मां बाप भाई के साथ भुरकुंडा बाजार खरीदारी करने के लिए आयीं थी। शाम को जब वापस घर लौटीं तो देखा कि लड़का उसके घर में बैठा हुआ है इस बीच दोनो के बीच फिर से झगड़ा हुआ और लड़की का मोबाइल तोड़ दिया और चला गया। देर शाम बकरी गाय चराने गये हुए गांव के लोगों ने देखा कि लड़की का शव पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ है और सोनू बेदिया जमीन पर सोया हुआ है। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। पुलिस सोनू बेदिया को हिरासत में ले कर पुछताछ कर रही है इधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चलेगा की हत्या है या आत्महत्या पुलिस छानबीन कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...