BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में 43 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मरीन डाइव स्थित डोबो पुल के पास छापेमारी कर ब्राउन शगर के साथ एक एक महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में भुईयांडीह इंद्रानगर निवासी महिला भारती कैवर्तों (40), उसका बेटा विशाल कैवर्तों (20), सोनारी शिवलाल बस्ती निवासी ऋषभ साहू (29) और सोनारी पंचवटीनगर रोड नंबर-4 निवासी कुमार बहादूर (32) शामिल है।

मामले का उद्धेदन करते हुए डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचन मिली थी कि बुधवार की रात डोबो पुल के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए जुटे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर मां-बेटे के अलावा दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से छह हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि भारती पूर्व में भी ब्राउन शुगर तस्करी में जेल जा चुकी है, उसके खिलाफ सीतारामडेरा और जुगसलाई थाना में केस दर्ज है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में जुड़े थे। हाल ही में इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे नशीली पदार्थों की खरीद-बिक्री करते दिख रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्कूलों में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsगढ़वा। जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक पुलिसकर्मियों को मिल सकता है एक्सटेंशन

Khabar365newsरांची। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर सामने आ...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JPSC-JSSC CGL को लेकर बवाल,

Khabar365newsगिरिडीह। JPSC-JSSC CGL परीक्षा को लेकर गिरिडीह में छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एवं इकोनॉमिक्स स्कूल के डायरेक्टर को राखी बांध नशामुक्ति का संकल्प भी कराया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय...