BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में गुरुवार बना काला दिन: 6 की मौत, 3 मासूम तालाब में डूबे

Share
Share
Khabar365news

खूंटी जिले में गुरुवार का दिन कई दर्दनाक हादसों के कारण बेहद शोकपूर्ण रहा। तोरपा अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में मातम का माहौल है। सबसे हृदयविदारक घटना तोरपा थाना क्षेत्र के गुफु बड़काटोली गांव में हुई, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में सगे भाई जयसन गुड़िया (6 वर्ष) और निमिसन गुड़िया (6 वर्ष), पिता सुमन गुड़िया, तथा डेबित गुड़िया (6 वर्ष), पिता हेरमन गुड़िया शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के बजाय तीनों बच्चे खेलने के लिए तालाब की ओर चले गए थे। आशंका है कि नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

इसी दिन दूसरी बड़ी घटना रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में हुई, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबर खान (30 वर्ष) और शाहनवाज खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और दोनों युवक उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्कूलों में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsगढ़वा। जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक पुलिसकर्मियों को मिल सकता है एक्सटेंशन

Khabar365newsरांची। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर सामने आ...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JPSC-JSSC CGL को लेकर बवाल,

Khabar365newsगिरिडीह। JPSC-JSSC CGL परीक्षा को लेकर गिरिडीह में छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एवं इकोनॉमिक्स स्कूल के डायरेक्टर को राखी बांध नशामुक्ति का संकल्प भी कराया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय...