हजारीबाग

कल हजारीबाग के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 17 जून 2026 को सिंदूर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में सर्किट-05 के ब्रेकर का अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिंदूर, मिशन एवं हिराबाग विद्युत उपकेंद्रों से संचालित कई 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान 11 केवी कोलंबस, पंचमंदिर, कारगिल, डीवीसी, मटवारी, रिलायंस, टाउन-01 एवं जेल, मेडिकल कॉलेज, नगवां और ओल्ड चरवा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार समय में आंशिक परिवर्तन संभव है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...