झारखंडब्रेकिंग

पलामू में भीषण सड़क हादसा, 3 आदिवासी युवकों की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन आदिवासी युवकों की मौत हो गई। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि तीनों में से किसी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में श्याम परहिया और संतन परहिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीसरे युवक उपेंद्र परहिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

तीनों युवक छतरपुर के खजूरी नौडीहा पंचायत के लेवाड़ गांव के रहने वाले थे। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों मेदिनीनगर की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। छतरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और मालिक का पता लगाने में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...