झारखंड

मधुपुर स्टेशन पर वैक्यूम ठीक करते समय चल पड़ी ट्रेन, रेलकर्मी की मौत

Share
Share
Khabar365news

देवघर: जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुए हादसे में ट्रेन से कटकर एक रेल यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्टेशन के वगैन विभाग में कार्यरत सीनियर फिटर सुभाष मंडल (55) के रूप में हुई. वह मधुपुर थाना क्षेत्र के चुंगलो गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी. इसी दौरान कोच एस-4 में वैक्यूम लिकेज की समस्या का पता चला. सुभाष मंडल प्लेटफॉर्म पर झुककर वैक्यूम का लीकेज ठीक कर रहे थे. तभी चालक ने ट्रेन स्टार्ट कर दिया, जिससे मरम्मत काम कर रहे सुभाष मंडल ट्रेन की चपेट में आ गए. यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया. आरपीएफ जवानों ने आनन-फानन में ट्रेन के नीचे फंसे सुभाष को बाहर निकाला. उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही आसनसोल रेल मंडल के सीनियर डीएमई अविनाश कुमार, वेलफेयर इंस्पेक्टर संजय कुमार व सपन दास मधुपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...