पटना स्थित रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के निकट शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों को दिनदहाड़े गोली लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चचेरे भाई हैं, जिनका नाम पिंटू और बिट्टू कुमार है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई रविवार सुबह शादी का कार्ड लेकर रिश्तेदारों के घर बांटने निकले थे। तभी हमलावरों द्वारा उन पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शिवाजी चौक के पास हुआ है। वहीं, गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के
बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवक को अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में जानकारों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लगभग डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। बहरहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
वहीं, सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमलावरों की पहचान अरमान और कारू के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि कारू अपराधी प्रवृत्ति का है और अवैध कार्यों में संलिप्त है।
Leave a comment