GUMLAझारखंडब्रेकिंग

पिकनिक में शराब पीने के बाद दो लोगों की हत्या, शव को गड्ढे में गाड़ा

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में शुक्रवार को पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के जातरी मुंडा ने रविवार को चैनपुर थाना में आवेदन देकर पिता सुखदेव मुंडा की हत्या का मामला दर्ज कराया। जातरी ने बताया कि शुक्रवार को सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे। वहां तीनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई। झगड़ा बढ़ा तो छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया। सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लीगिर पाठ पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेजा गया। आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में छोटू ने बताया कि गाली देने पर उसने दोनों को मारा।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फुटबॉल मैच हुआ था। इसके बाद तीनों जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए। वहां पहले हल्की हाथापाई हुई। फिर तीनों ने देर रात साथ में शराब पी। ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद छोटू और बुधराम ने मिलकर सुखदेव को गांव से दूर ले जाकर लाठी से पीटकर हत्या कर दी। शव को गड्ढे में गाड़ दिया। सुखदेव के परिजन देर रात तक उसे खोजते रहे। कुछ लोगों ने बताया कि सुखदेव को आखिरी बार बुधराम और छोटू के साथ देखा गया था। परिजनों ने दोनों से पूछताछ की, पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। शनिवार को दबाव बढ़ने पर दोनों ने हत्या की बात कबूल की और शव की जानकारी दी। शव मिलने के बाद गुस्से में आकर परिजनों ने बुधराम और छोटू की पिटाई कर दी। प्रतिशोध में जातरी मुंडा ने बुधराम के सिर पर लाठी मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छोटू किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दो दिन बाद मिली। इससे चैनपुर थाना की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी। चैनपुर क्षेत्र में शराब के नशे में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गांवों में धड़ल्ले से शराब बिक रही है। युवा नशे की गिरफ्त में हैं। छोटी-छोटी बातों पर हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। एसपी हारिश बिन जमां से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपसी विवाद के बाद प्रतिशोध में दो लोगों की हत्या हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। इसमें संलिप्त जो भी और दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

Staff Selection Commission MTS नकल कांड: 8 लाख सौदा, धनबाद से 3 गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में...