झारखंडब्रेकिंग

धनबाद में इलाज के दौरान महिला की मौत

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के मेमको मोड़ स्थित श्रीराम क्लिनिक में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय शांति देवी को पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया था। डॉक्टर अरुण बरनवाल ने इंजेक्शन दिया जिसके आधे घंटे बाद मरीज को खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके अलावा, परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर पहले 15 हजार और फिर 10 हजार रुपए जमा करवाए। बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। देर रात तक परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...