Uncategorized

*भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंबा प्रसाद विधायक एवं जिप उपाध्यक्ष रीता देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता व मुखिया अजय पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में शिक्षा विभाग। स्वास्थ्य विभाग।अबुवा आवास। वन विभाग। पशुपालन विभाग। खनन विभाग। बिजली विभाग आयुष्मान विभाग सहित राशनकार्ड वृद्धा पेंशन । विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन इत्यादि समस्या संबंधित शिविर कैंप लगाए गये। मौके पर बीडीओ मनोज गुप्ता ने कहा इस शिविर में सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजना एवं आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन एवं सुयोग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कहा राज्य सरकार आम जनता की सेवा और हर एक समस्या का त्वरित समाधान हेतु समर्पित प्रतिबद्ध है।इस शिविर के दौरान पंचायत सेवक मोहनराम और प्रज्ञा केंद्र संचालक जितेंद्र कुमार के खिलाफ जनता का गुस्सा फुटा और विधायक और विडियो से इसकी शिकायत की।भुरकुंडा पंचायत वासियों का कहना है जितेंद्र कुमार दुसरे पंचायत क्षेत्र लबगा के रहने वाले हैं और गलत तरीके से यहां प्रज्ञा केंद्र चला रहें और लोगों के प्रति इनका व्यवहार भी सही नहीं है इसलिए कारवाई की मांग की। जिसपर संज्ञान लेते हुए बीडीओ मनोज गुप्ता ने जमकर फटकार लगायी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...