Home Crime *उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक*
CrimeJharkhand

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक*

Share
Share

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री पीयूष पांडे के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन ट्रांसपोर्ट की बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपयुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से उसे बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने एवं अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करने को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने एवं अवैध मुहानों से किसी भी तरह का कोई भी खनन कार्य न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक को 1 दिसंबर 2023 तक अभियान मोड में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ईट भट्टो का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के क्रम में ईट भट्टो के संचालकों को भट्टे के सभी नियमों की जानकारी देने एवं किसी भी हालत में बिना नियमों का पालन के ईट भट्टो का संचालन न होने देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने ईट भट्टों के आसपास रह रहे बच्चों के वर्तमान में विद्यालय जाने के आदि का भी जायजा लेना एवं उनकी नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया।**उपायुक्त द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी देने के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जिले के अलग-अलग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु तैयार प्रतिवेदन के बारे में बताया गया जिस पर उपायुक्त ने सभी चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित अवैध क्रशरों की पहचान करने एवं उनमें विद्युत आपूर्ति पर रोक लगाने सहित अन्य कार्रवाई करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।**बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...