Jharkhand

*पतरातु सीएचपी निर्माण में ब्लास्टिंग से निकले पत्थर का हो रहा है दुरुपयोग*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू पीवीयूएन के निर्माणाधिन प्लांट अंतर्गत सी एच पी निर्माण कार्य में ब्लास्टिंग के पश्चात भारी मात्रा में निकाला गया पत्थर जिसका इन दोनों हो रहा है दुरुपयोग। हालाँकि इस संदर्भ में खनन विभाग के द्वारा इसकी जांच पड़ताल करके उसे सरकारी आंकड़ों में लिया जा चुका है। इन दिनों इतनी भारी मात्रा में जमा इन पत्थरों को हटाने की कवायत की जा रही है। इस संदर्भ में खनन विभाग के द्वारा पूर्व में निविदा निकालकर आम लोगों से निविदा फार्म भरने की अपील भी की जा चुकी है। मगर अभी तक किसी फॉर्म या व्यक्ति के द्वारा निविदा के आलोक में कोई कार्यवाही नहीं होने के पश्चात पत्थरों के इतने बड़े पहाड़ नुमा अंबर को जल्द से जल्द हटाकर वहां काम के लिए जगह क्लियर करने की कवायत की जा रही है। मगर मुश्किल यह है कि खनन विभाग के द्वारा पत्थर को बिना अनुमति के प्रयोग में न लाने की सख्त हिदायत दी जा चुकी है। और कहीं ना कहीं निर्माण कार्य में इस पहाड़ों में पत्थरों के अंबार की वजह से मुश्किलें खड़ी हो रही है। ऐसे में विभाग के द्वारा यथा शीघ्र इस पर कार्रवाई करते हुए इस समस्या का समुचित निदान निकालना चाहिए। ताकि निर्माण कार्य किसी भी रूप से बाधित न हो और सरकारी पत्थर का दुरुपयोग भी ना हो। इस संदर्भ में डीएमओ रामगढ़ नीतीस कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि हमारे जानकारी के अनुसार लगभग 60000 मिट्रिक टन पत्थर वहां है जिसकी जानकारी हमें है। किन्ही कारणों से अभी इसका ऑक्शन नहीं हो पाया है और तत्काल इसे हटाया भी नहीं जा सका है। मगर जब तक खनन विभाग के द्वारा अगला आदेश जारी न हो तब तक इसे यथास्थान ही रहने दिया जाए। बहुत जल्द इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धोनी के जन्मदिन पर फ्री चाय पिलाता है देवघर का चायवाला

Khabar365newsदेवघर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नवजात की मौत की सूचना के बाद मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,

Khabar365newsरांची। रिम्स में एक नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

धोनी के 45वें जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ED ऑफिस पहुंचे रामेश्वर उरांव, शराब घोटाला और बेटे से जुड़े मामलों में पूछताछ

Khabar365newsझारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय...