Home Jharkhand *उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक*
Jharkhand

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक*

Share
Share

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत मायाटुंगरी पहाड़ पर रात के समय लाइट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं दुलमी प्रखंड अंतर्गत भैरवी जलाशय को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर उपायुक्त ने नववर्ष के अवसर पर भैरवी जलाशय परिसर में बोटिंग महोत्सव आयोजित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।* *रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने एवं ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों तक पर्यटन स्थलों की जानकारी पहुंचाने को लेकर उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को अभियान मोड में जिले के सभी चिन्हित पर्यटन स्थलों के साथ-साथ वैसे क्षेत्र जिन्हें पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाना है के लिए पर्याप्त संख्या में साइनेज बोर्ड लगाने हेतु योजना तैयार करने का निर्देश दिया।**नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने के मद्देनजर उपायुक्त ने रामगढ़ जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।**रामगढ़ जिले के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए उपयुक्त ने रामगढ़ जिले के सभी प्रमुख मंदिरों के लिए ट्रस्ट स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके लिए उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को स्वयं आगे जाकर उनके उनके क्षेत्र में स्थित प्रमुख मंदिरों के नियमित संचालन हेतु ट्रस्ट का निर्माण एवं उनका पंजीकरण कराने की अपील की।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने नई पहल करते हुए जिले के अलग-अलग प्रखंडों में सरकारी जमीनों पर जन सहभागिता के माध्यम से पार्क विकसित करने को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिले के अलग-अलग प्रखंडों के वैसे क्षेत्र जो कि वर्तमान में शहर के रूप में विकसित हो रहे हैं उन्हें चिन्हित कर लोगों को स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए वहां पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि अगर नियमित रूप से लोग स्वयं जिम्मेदारी लेकर चिन्हित क्षेत्र में पेड़ लगाएंगे एवं उसकी देखभाल करेंगे तो आने वाले समय में अपने आप ही एक खूबसूरत पार्क उसे क्षेत्र में विकसित होगा जो कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा होगा।**बैठक के दौरान जिले में नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने को लेकर सुरंगिया पहाड़, धारा फॉल, निम्मी झरना, डाली पैला, पोना पर्वत, कुंदरु कला स्थित बांग्ला कला मंदिर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए। रामगढ़ जिले की पहचान इको टूरिज्म एवं फॉरेस्ट टूरिज्म के क्षेत्र में भी बनाने को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार द्वारा तैयार की गई पीपीटी के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर व्यू प्वाइंट सेल्फी, प्वाइंट आदि के साथ-साथ माइंस म्यूजियम निर्मित करने को लेकर चर्चा की गई।**बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधियों, जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...