Hazaribagh

युवा नेता हर्ष अजमेरा 25 को करेंगे नामांकन दाखिल,समर्थकों ने लिया नामांकन पत्र

Share
Share
Khabar365news

25 को सैकड़ो की संख्या में लोग होंगे शामिल।

यह चुनाव केवल एक राजनीतिक दायित्व नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास और भरोसे की जीत होगी :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग।

सदर विधानसभा के युवा नेता हर्ष अजमेरा 25 अक्टूबर को आगामी विधानसभा चुनाव 25 हजारीबाग के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके समर्थकों ने बुधवार को नामांकन पत्र लिया है,हर्ष अजमेरा ने हमेशा से समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है और अब वे इस चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने जा रहे हैं।

समर्थकों का जोश और उमंग भरपूर।

हर्ष अजमेरा के समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में इकट्ठा हुए और नामांकन पत्र लेने पहुंचे।

इस अवसर पर समर्थक अनीश सिंह ने हर्ष अजमेरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक सशक्त और योग्य नेता हैं, जो हमेशा क्षेत्र की जनता के हित में कार्य करते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा और वे आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

हर्ष अजमेरा ने सभी समर्थकों और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा,यह चुनाव केवल एक राजनीतिक दायित्व नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास और भरोसे की जीत होगी। मैं सदैव समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित रहा हूं और भविष्य में भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हम सब मिलकर एक बेहतर और समृद्ध भविष्य का निर्माण करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का वादा किया। श्री अजमेरा ने विशेष रूप से शिक्षा,स्वास्थ्य,किसान युवाओं और महिलाओं के लिए अपनी योजनाओं का जिक्र किया, जिनसे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी।

जनसमर्थन की लहर …..

लोगों में हर्ष अजमेरा के प्रति काफी उत्साह और उमंग नजर आ रहा है,जो उनके प्रति जनता के गहरे विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। हर उम्र और वर्ग के लोग उनके साथ खड़े हैं और उन्हें एक कुशल और ईमानदार नेता के रूप में देखते हैं, जो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकते हैं।

हर्ष अजमेरा और उनकी टीम ने नामांकन दाखिल करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के दिन भी बड़ी संख्या में उनके समर्थकों के इकट्ठा होने वाले है,इस अवसर पर वे एक बार फिर से जनता को अपनी योजनाओं और एजेंडे के बारे में बताएंगे और सभी से समर्थन की अपील करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...