Home Active जामताड़ा के सालबागान में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा के सालबागान में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Share
Share

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनूठी पहल की है। ‘द ग्राउंड प्रोजेक्ट’ के तहत युवाओं की टीम ने सालबागान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

अभियान के दौरान युवाओं ने सालबागान परिसर में फैले कचरे को एकत्र किया और उसे उचित स्थान पर हटाया। इसके साथ ही परिसर के पेड़ों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों से जंगल और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

स्वच्छता अभियान के बाद युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने फतेहपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अमर सिंह तापे को लिखित आवेदन सौंपा। इसमें सालबागान परिसर में नियमित पुलिस गश्त कराने की मांग की गई। युवाओं का मानना है कि नियमित गश्त से सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

‘द ग्राउंड प्रोजेक्ट’ के तहत युवाओं की यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुदायिक भागीदारी का उदाहरण है। ऐसे प्रयासों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...