Home Active शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक

जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को नई दिल्ली में आयोजित 19वें इंडिया सीएसआर लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। महिलाओं के स्वास्थ्य, मातृत्व देखभाल, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों को देखते हुए श्रीमती जिन्दल को यह सम्मान प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन की प्रमुख पहल #HerKadam अब तक 2,300 से अधिक वंचित गांवों तक पहुंच चुकी है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर पोषण, सुरक्षित मातृत्व और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
#HerKadam के तहत एनीमिया की जांच, उपचार और परामर्श के माध्यम से 9 लाख से अधिक किशोरियों को सहायता दी गई है। इसके अलावा 8.9 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं और हाल ही में मां बनी महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


इस पहल के तहत गंभीर कुपोषण से प्रभावित जिन बच्चों की पहचान की गई, उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों को स्वस्थ पोषण स्तर की ओर बढ़ने में मदद मिली है। कुल मिलाकर, इस पहल के माध्यम से अब तक 1.2 करोड़ से अधिक बार स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई है।

इस वर्ष समिट का विषय था—‘सीएसआर के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा: सामाजिक प्रभाव का दायरा बढ़ाने के लिए विचारों, तकनीक, पूंजी और साझेदारी को एक साथ लाना।’ समिट में उद्योग जगत के अग्रणी लोगों और कॉरपोरेट व विकास क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सामाजिक विकास से जुड़ी पहलों का दायरा बढ़ाने और विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।


यह सम्मान श्रीमती शालू जिन्दल के निरंतर प्रयास और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है, जिसके केंद्र में समाज का कल्याण और हर जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनके नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन के #HerKadam सहित विभिन्न कार्यक्रम महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य न केवल लोगों के जीवन में सुधार लाना, बल्कि खासकर महिलाओं और लड़कियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है ताकि वे अपने सपने साकार कर सकें।
जिन्दल फाउंडेशन के बारे में


जिन्दल फाउंडेशन, जिन्दल स्टील की सामाजिक सेवा इकाई है। इसका उद्देश्य समुदायों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना और सभी वर्गों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, जल एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, कला एवं संस्कृति, खेल और सामाजिक समावेशन के क्षेत्रों में काम कर रहा है। इसके प्रयास देश में टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandLohardaga

LED वैन के माध्यम तिसिया बजार किस्को लोहरदगा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा: झालसा रांची के निर्देशन में...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा के सभी थानों को वितरित किए गए ब्रेथ एनालाइजर, थाना प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा: जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता...