रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज, 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले को देखते हुए स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। दर्शकों को दोपहर 3 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले दर्शकों को प्रतिबंधित सामानों की सूची और सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी रखना जरूरी है।
मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रवेश द्वारों पर भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा जांच को सुचारु रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपने टिकट पर लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर परेशानी हो सकती है।
जेएससीए स्टेडियम में सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई तरह के सामानों पर प्रतिबंध रहेगा। दर्शकों को इन वस्तुओं को घर पर ही छोड़कर आने की सलाह दी गई है।
Leave a comment