Home Active 30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू
। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पतरातू प्रखंड कार्यालय में 30 अक्टूबर को विशेष आकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। झारखंड सरकार के जिला प्रशासन, रामगढ़ की ओर से आयोजित इस शिविर में पात्र लाभार्थियों की जरूरतों का आकलन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

शिविर में दिव्यांगजनों के लिए एडिप योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी और कृत्रिम अंग जैसे उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी, वॉकर, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और चश्मा जैसे सहायक उपकरण दिए जा सकते हैं। एडिप योजना के तहत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोग पात्रता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए यूडीआईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंगभारत

डॉ. समित लाल बने AOI बिहार-झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष

बिहार और झारखंड के चिकित्सा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

चांडिल-मुरी रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी, 897 करोड़ होंगे खर्च

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। चांडिल-मुरी रेलखंड के...

JharkhandActiveBreakingRanchi

जेपीएससी गड़बड़ी, दो को याचिका ठुकरायी

रांची। 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में आरोपी ऋतिक और पंकज प्रसून की...