छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

बीजापुर में नेशनल पार्क इलाके में 11 महिला नक्सल सहित मारे गए 31 नक्सलवादी

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया, अब तक 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 31वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया जा चुका है। थाना मद्देड – फरसेगढ़ बॉर्डर एरिया के मध्य जंगल और पहाड़ी इलाके में यह मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ फोर्स ने बरामद किया।

वहीं इस मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए, शहीद जवानों की पहचान डीआरजी हेड कांस्टेबल नरेश ध्रुव, एसटीएफ कांस्टेबल वासित रावटे की रूप में हुई है, जवानों के पार्थिव शरीर बीजापुर जिला मुख्यालय लाए गए है, वहीं दो जवान घायल हो गए मुठभेड़ में घायल DRG Constable जग्गू कलमू और STF कांस्टेबल गुलाब मंडावी भारतीय वायु सेना के घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर पहुंचाया गया फिलहाल घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है ।

नेशनल पार्क एरिया कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़े वादे कैडर के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था, बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/ पार्टी नेशनल पार्क एरिया के लिए रवाना की गई थी, सुबह बजे से इस इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई शुरू दोपहर 3 से 4 बजे तक यह मुठभेड़ जारी रही ।

मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l साथ ही Re-enforcement के लिए अतिरिक्त डीआरजी सीटीएफ बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ बल को रवाना किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...