JharkhandLok sabha 2024PolticalRanchi

वोट के बदले मोदी सरकार ने जनता को दी महंगाई और बेरोजगारी : यशस्विनी सहाय

Share
Share
Khabar365news

रांची। रांची लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि 2014 में जुमलो के सहारे सत्ता में आई मोदी सरकार 10 वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर विषय पर बातें तो करते हैं, पर गरीबों की परेशानी और महंगाई पर कोई बात नहीं करते हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पार कर गई है। गरीब जनता और युवा वर्ग परेशान है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यवसाईयों का व्यापार प्रभावित हुआ है, वह भी काफी परेशान रहते हैं। लेकिन मोदी सरकार को गरीबों और छोटे व्यवसाईयों की समस्या से कोई लेना देना नहीं। सरकार पूंजीपतियों की सेवा में लगी हुई है। देश की जनता ने परिवर्तन का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत बनाएं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो गई। पीएम मोदी के जुमले से परेशान देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हाथ छाप पर वोट देकर विजय बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।


कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मंगलवार को ठाकुरगांव, सिदरोल, बुढ़मू, चकमे, यूमेडंडा, सारले, महुआखुरा, सुमो, बमने, राय, जतराताड़, चूरी होचर, खलारी, जी टाइप, लपरा, नवाडीह, धमधमिया, करकट्टा, बड़कीटाड़, जेहलीटाड़, के डी एरिया, मोहन नगर, डकरा मार्केट, चूरी और राय आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा। अपील किया कि कांग्रेस को वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजय बनाएं और राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।
…..

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...