Home Jharkhand व्यावसायिक (निजी) वाहनों के स्वामियों के लिये एक आवश्यक सूचना
Jharkhand

व्यावसायिक (निजी) वाहनों के स्वामियों के लिये एक आवश्यक सूचना

Share
Share

लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त इस जिला में मतदान दिनांक 20.05.2024 को होना निर्धारित है। निर्वाचन संपन्न करवाने के निमित्त यद्यपि कि प्रायः सभी व्यावसायिक वाहनों के अधिग्रहण हेतु वाहन स्वामियों के नाम से विहित प्रपत्र के अन्तर्गत् निर्गत् अधियाचना का तामिला करवाया गया है, साथ ही जब्ती पत्र के माध्यम से वाहनों की अधियाचना किया गया है तथा इसकी प्रविष्ठि VMS (Vehicle Management System) में की गयी है। यद्यपि किसी भी कारण वश किसी भी वाहन के स्वामी पर उपर्युक्त अधियाचना/जब्ती का तामिला यदि नहीं हो सका है; तो वैसी स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 के तहत् अधोहस्ताक्षरी को प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए हजारीबाग जिला में निबंधित सभी व्यावसायिक वाहनों के स्वामियों को एतद् द्वारा यह आदेश दिया जाता है कि आगामी दिनांक 18.05.2024 तक वाहन चाहनों के चालकों के साथ संत कोलम्बस महाविद्यालय, हजारीबाग के न्यू फूटबॉल स्टेडियम में कार्यरत वाहन कोषांग में अचूक रूप से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि अपने व्यावसायिक वाहन वाहनों को किसी भी परिस्थितियों के अन्तर्गत् इस जिला से बाहर नहीं भेजें।ध्यान रखने की बात यह है कि अधोहस्ताक्षरी के इस आदेश का उल्लंघन उपर्युक्त अधिनियम की धारा 167 के प्रावधानों के अनुसार एक दण्डनीय अपराध है; जिसके लिये एक वर्ष का सश्रम कारावास अथवा आर्थिक दण्ड अथवा दोनों का ही प्रावधान है। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत् धाराओं के अन्तर्गत् भी समुचित कार्रवाई की जा सकती है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...