Jharkhand

बस ने ट्रक को मारा टक्कर, चालक की मौत , दर्जनों यात्री घायल

Share
Share
Khabar365news

गोमो। तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर से कोलकाता जा रहे राज बस ( BR 06 PF 1423 ) ने एनएच में चलती ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर में बिहार के वैशाली जिला निवासी चालक ब्रजेश कुमार की मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस ( राज बस ) बिहार के मुजफ्फरपुर से कोलकाता जा रही थी. तोपचांची के समीप बस ओवरटेक करने के दौरान एनएच में चलती ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर ज़ोरदार होने के कारण बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बस में करीब 15 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को चोट आई है जिसमें से कुछ यात्री गंभीर रुप से जख्मी है. सभी यात्रियों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहोबहियार लाया गया. गंभीर रुप से जख्मी यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद बस चालक ब्रजेश कुमार महतो बस में करीब दो घंटों से फंसा रहा. ग्रामीणों के मदद से करीब 2 घंटे के बाद चालक ब्रजेश कुमार महतो को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...