राँची।राजधानी राँची में भरी पंचायत में देर रात शादी हुई,सुबह दुल्हा देवेश महतो (20) का शव उसके घर के पीछे फांसी से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है।मामले में मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत राढुजारा का है।
मिली जानकारी के अनुसार देवेश महतो की शादी नामकुम के लाली कोयनारटोली निवासी जेठू महतो की बेटी से 13 मई को तय हुई थी।इसी बीच देवेश को पता चला की उसकी होने वाली पत्नी का होरहाप के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसकी वजह से देवेश ने शादी से इंकार कर दिया था।इसे लेकर लड़की पक्ष के द्वारा मंगलवार को कोयनारटोली में पंचायत बुलाई गई। जिसमें देवेश एवं उनके परिजन को भी बुलाया गया।
बताया जाता है कि पंचायत ने दोनों की शादी का फैसला सुनाया। जिसके बाद देर रात तक दोनों की शादी कराई गई। देवेश रात में अपने ससुराल में ही रह गया।बुधवार की सुबह चार बजे देवेश महतो शौच जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। कुछ देर बाद देवेश के घर के पीछे बने पुआल के लिए बने मचान से देवेष का शव लटकता मिला।
Leave a comment