Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा चुनाव के तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष गिरिडीह के लिए हुए रवाना, एनडीए उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के लिए झोंकेंगे ताकत

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जाने के क्रम में टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डुमरी के भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मिलें——–

हजारीबाग लोकसभा चुनाव में करीब 79 दिनों तक लगातार अथक मेहनत और परिश्रम से चुनाव प्रचार में जान झोंकने के बाद चुनाव खत्म होने पर एक दिन बाद ही बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। मनीष जायसवाल यहां एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जान फूंकेंगे। मनीष जायसवाल हजारीबाग से गिरिडीह जाने के क्रम में टाटीझरिया, विष्णुगढ़ और डुमरी में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मिले और चुनाव की मौजूदा स्थिति पर जायजा लिया ।मौके पर मनीष जायसवाल ने बताया कि पार्टी के सिर्फ नेतृत्व के निर्देशानुसार उनका चुनाव खत्म होते ही हुए एनडीए के अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा की देश और झारखंड की जनता एनडीए गठबंधन के साथ है और फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को आतुर है। झारखंड के सभी 14 सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में होगी और प्रचंड मतों से सभी विजय होंगे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...