Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा चुनाव के तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष गिरिडीह के लिए हुए रवाना, एनडीए उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के लिए झोंकेंगे ताकत

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जाने के क्रम में टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डुमरी के भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मिलें——–

हजारीबाग लोकसभा चुनाव में करीब 79 दिनों तक लगातार अथक मेहनत और परिश्रम से चुनाव प्रचार में जान झोंकने के बाद चुनाव खत्म होने पर एक दिन बाद ही बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। मनीष जायसवाल यहां एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जान फूंकेंगे। मनीष जायसवाल हजारीबाग से गिरिडीह जाने के क्रम में टाटीझरिया, विष्णुगढ़ और डुमरी में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मिले और चुनाव की मौजूदा स्थिति पर जायजा लिया ।मौके पर मनीष जायसवाल ने बताया कि पार्टी के सिर्फ नेतृत्व के निर्देशानुसार उनका चुनाव खत्म होते ही हुए एनडीए के अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा की देश और झारखंड की जनता एनडीए गठबंधन के साथ है और फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को आतुर है। झारखंड के सभी 14 सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में होगी और प्रचंड मतों से सभी विजय होंगे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के जटाधारी मंदिर में चोरी,

Khabar365newsपाकुड़। जिले के प्रसिद्ध जटाधारी मंदिर में चोरी की घटना सामने आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CUJ में खराब भोजन और बढ़े मेस शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन,

Khabar365newsरांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मेस की व्यवस्था और शुल्क बढ़ोतरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर मामले पर आज...